हम मानते हैं कि स्वस्थ परिवार के बिना शिक्षित समाज नहीं बन सकता, शिक्षित बच्चा ही कल का बेहतर नागरिक बनेगा, और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की गारंटी है।
मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, मेडिकल चेकअप, पोषण व स्वच्छता जागरूकता और मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षा एवं परामर्श प्रदान किए जाते हैं।
Learn moreझुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा सामग्री और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ने का प्रयास।
Learn moreवृक्षारोपण अभियान "एक बच्चा, एक पेड़", प्लास्टिक मुक्त अभियान, सफाई ड्राइव और जल संरक्षण जागरूकता।
Learn more
Family Health And Education Society एक पंजीकृत गैर-लाभकारी सामाजिक संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य और शिक्षा की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। हमारा मानना है कि स्वस्थ शरीर और अच्छी शिक्षा के बिना कोई भी व्यक्ति अपना और अपने परिवार का विकास नहीं कर सकता।
Family Health and Education Society का उद्देश्य है दिल्ली सहित जरूरतमंद समुदायों तक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा और शिक्षा की पहुंच बनाना। हमारा मानना है कि स्वस्थ परिवार के बिना शिक्षित समाज नहीं बन सकता, शिक्षित बच्चा ही कल का बेहतर नागरिक बनेगा, और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की गारंटी है।
हमारा विजन ऐसा समाज बनाना है जहां हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य और स्वास्थ्य शिक्षा मिले, हर बच्चा शिक्षित हो और हर जगह स्वच्छ पर्यावरण हो।
इसी सोच के साथ हम दिल्ली में स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता, शिक्षा कार्यक्रम और वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से समाज सेवा करते हैं। हमारा एक ही संकल्प है — "सेहत भी, पढ़ाई भी, और हरियाली भी।"
घटना पर हमारा बस नहीं, पर प्रतिक्रिया पर पूरा बस है — यही सिद्धांत हमें हर संकट में सेवा के लिए प्रेरित करता है।
Covid-19 आ गया। Lockdown लग गया। लोग भूखे थे, काम बंद, रैन बसेरे बंद होने के कगार पर। ये 10% था जो कोई नहीं रोक सकता था।
FHES Team के सामने दो रास्ते थे —
"Lockdown है, कुछ नहीं कर सकते, घर बैठ जाओ।"
"घटना को नहीं बदल सकते, पर प्रतिक्रिया बदल सकते हैं।"
इसलिए FHES का मंत्र है: परिस्थिति कैसी भी हो, प्रतिक्रिया हमेशा सेवा की होगी।
हमारे स्वास्थ्य शिविरों, शिक्षा कार्यक्रमों और पर्यावरण अभियानों की कुछ झलकियां।
देखें कैसे "फरिश्ते दिल्ली के" योजना ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने में मदद की।
Our President, Dr. Mohammad Arif, has been recognised more than once by the Health & Family Welfare Department, Govt. of NCT of Delhi, and other government bodies for humanitarian and social work — including bringing road accident victims to hospital for emergency care as a Good Samaritan.